श्रीनगर। केपीडीसीएल डिस्ट्रीब्यूशन के मुख्य अभियंता के अनुसार आगामी दिनों में 33 केवी लाइनों पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के लिए पावर शटडाउन लिया जाएगा। इससे कई क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
शटडाउन के चलते बडगाम और सिडको रिसीविंग स्टेशन बंद रहेंगे। परिणामस्वरूप बडगाम, ओमपोरा, जवालापोरा, गलवानपोरा, नसरुल्लापोरा, हाउजिंग कॉलोनी, खानपोरा, सहित आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 20 और 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बाधित रहेगी। 33 केवी लस्सीपोरा कीगाम लाइन के शटडाउन के दौरान कीगाम, गुलशनाबाद, मिट्रीगाम और चरारीपोरा रिसीविंग स्टेशन बंद रहेंगे। जिससे मुर्रन, रहमू, मिट्रीगाम, मीरगुंड, कीगाम, राजपोरा, गुलशनाबाद, अखाल, चरारीपोरा, पक्हेरपोरा, कमरजीपोरा और आसपास के इलाकों में 23 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
33 केवी हंदवाड़ा ओल्ड लाइन पर होने वाले मरम्मत कार्य के दौरान अडूरा, जखलदारा और चांगीमुल्ला रिसीविंग स्टेशन बंद रहेंगे। इससे जखलदारा, वडपोरा, चांगीमुल्ला, अडूरा, लाच, हंगा, हतिल तथा आस-पास के क्षेत्रों में 22 और 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। संवाद