फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आंधी के बाद से शहर की बिजली गुल

Wed, 08 Oct 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदलने से जम्मू तथा उसके आसपास के इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते जम्मू शहर की बिजली रात से गुल है। जिसे बुधवार दोपहर तक बहाल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


रात से बिजली ना आने के कारण शहर के लोगों को खासी दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विधुत आपूर्ति ना हो पाने के कारण पेयजल की समस्या भी उठ खड़ी हुई है। लोगों को सुबह के समय पानी की कमी के चलते परेशान होते देखा गया।

आंधी-पानी के चलते जम्मू और आरएस पुरा, उधमपुर, कठुआ समेत अन्य शहरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे तथा होर्डिंग्स टूटकर गिर पड़े। सौ से ज्यादा मकानों की खिड़कियां चटक गईं।
विज्ञापन


जम्मू, उधमपुर, सांबा, आरएस पुरा, श्रीनगर में खूब पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति वीरवार सुबह तक बने रहने की संभावना है।

पिछले महीने आई आपदा के बाद टेंटों में समय काट रहे पीड़ितों के लिए मौसम फिर बड़ी मुसीबत लाया। रात में आए तूफान में शायद ही किसी का टेंट सुरक्षित बचा होगा।

क्योंकि पिछले दिनों थोड़ी तेज हवा में ही कई टेंट फट गए थे। दो दिन फिर यदि मौसम का रुख बदला रहा तो फिर तबाही जैसे हालात बन सकते हैं। यानी पहले से आपदा के शिकार लोगों पर मानो फिर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें