फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडी सर्वरों को फॉरमेट करने पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीडीडी के डाटा सेंटर श्रीनगर में सर्वरों को फॉरमेट करने पर काम शुरू हो गया है। काम पूरा होने के बाद जम्मू डाटा बेस सेंटरों से डाटा रिकवर किया जाएगा। यहां पर जेएंडके में आने वाले उपभोक्ताओं, पावर प्रोजेक्ट और अन्य जानकारियां सेव है। यहां से डाटा रिकवर कर आगामी दो सप्ताह के बाद फिर से काम शुरू करने की संभावना विभाग जता रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में श्रीनगर में डाटा सेंटर बंद कर दिए गए थे। इसमें चार सर्वरों को मुख्य सर्वरों से अलग किया गया है। इन सर्वरों की चेकिंग चल रही है। आईटी इंजीनियर भी काम में जुट गए हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि बीस जुलाई से फिर से ऑनलाइन काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता बिजली बिल, अमेस्टी स्कीम का लाभ समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे। बीते बुधवार को एक अज्ञात हैकर ने विभाग के सर्वरों में सेंध लगाकर डाटा हैक कर लिया था। इस संबंध में ए ईमेल भी आई है, ईमेल में डाटा रिकवर करने के लिए कुछ शर्तें हैं। मगर, आईटी इंजीनियर जम्मू डाटा सेंटरों से डाटा रिकवर करने का सुझाव दे रहे हैं। अब डाटा फॉरमेट करने पर काम शुरू हुआ है। नए सिरे से सर्वरों को तैयार किया जाएगा और डाटा अपलोड होगा। बीते बुधवार से विभाग का कामकाज रुक गया है। बिलों की अदायगी भी नहीं हो पा रही है। लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, मगर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
अमेस्टी योजना की अवधि बढ़ सकती
अब अमेस्टी योजना की अवधि बढ़ाई जाएगी। विभाग ने उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी है। जल्द ही तिथियों केे बढ़ाया जा सकता है।
जम्मू डाटा बेस सेंटरों से डाटा रिकवर किया जाना है। सर्वरों को फारमेट किया जा रहा है। जल्द ही डाटा रिकवर कर लोगाें केे ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाएगी। इस कार्य में दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एजाज बार, मुख्य अभियंता मेटनेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें