फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सिलसिलेवार प्रदर्शन जारी हैं। पार्टी की महिला विंग की ओर से मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ कई बैनर पकड़ रखे थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष इंदु पवार ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल रही है। कोविड संकट के बीच लोगों से रोजगार छिन गया है। व्यापार बुरी तरह से प्रभावित है, उस पर सरकार लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करके आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है। तेल की कीमतें बढ़ने से लगभग हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जरूरी उत्पादों के साथ यात्री किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता परेशान है और उन्हें आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शन में वंदना मखनोत्रा, सुमन चौधरी, रीटा कनोजिया, आशा, सुनीता आदि शामिल रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें