फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच घंटे तक अघोषित कटौती से छूटे पसीने, 600 में से सिर्फ 250 कॉल तक पहुंचे टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर और ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी के बीच बिजली व पानी के संकट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह से शुरू हुई अघोषित बिजली कटौती शाम तक जारी रही जिससे लोगों के पसीने छूट गए। दोपहर में बढ़ते तापमान और बार-बार बिजली कट के कारण लोग खुली जगहों पर समय बिताने के लिए मजबूर हुए। इससे पहले भी ट्रांसमिशन लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए चार दिन तक कटौती झेलनी पड़ी थी। अब दिन में चार से पांच घंटे के पावर कट लग रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली गुल होने का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ा है। ट्यूबवेल न चलने से सप्लाई पूरी तरह ठप रही। दोपहर बाद पानी के टैंकरों की मांग अचानक बढ़ गई। मजबूरन लोगों को एक टैंकर के लिए 600 से 800 रुपये तक चुकाने पड़े। जल शक्ति विभाग को करीब 600 कॉल आईं जिनमें केवल 250 जगहों पर ही पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी।

जानीपुर, रूपनगर, तालाब तिल्लो, भगवती नगर, बेलीचराना, गंग्याल, नरवाल, सुजवां, बठिंडी, मझीन, सिद्दड़ा, कासिम नगर, शेख नगर और कालिका कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी का गंभीर संकट रहा।
विज्ञापन


आंकड़ों में स्थिति
शहर में जरूरत: 64 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन)

सामान्य दिनों में आपूर्ति : 54 एमजीडी

मौजूदा आपूर्ति: 47 एमजीडी


आबादी के हिसाब से ढांचे में नहीं सुधार
शहर में वर्ष 2001 की जनगणना (लगभग छह लाख आबादी) के हिसाब से पानी की आपूर्ति हो रही है। आबादी के हिसाब से लाइनों और ओवरहेड टैंकों का विस्तार नहीं हुआ। वर्ष 2018 तक सुधार के लिए विशेष बजट नहीं मिला। साल 2019 में पहली बार प्रति वार्ड पांच लाख रुपये जारी किए गए और अब जाकर अमृत-2 चरण के तहत कुछ परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ लेकिन वर्तमान जनसंख्या के मुकाबले यह ढांचा नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


बिजली कटौती के कारण पानी आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। अधिकतर इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी है।
- संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें