फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी : आठ घंटे बंद रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के महादेव फीडर में रविवार सुबह से ले कर दोपहर तक लगभग आठ घंटे बिजली की सप्लाई बंद रही। बिजली बंद रहने के कारण सरकारी छुट्टी का आनंद लेने वाले लोग इससे वंचित रहे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिजली विभाग की तरफ से रविवार को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली को महादेव फीडर में बंद किए जाने की घोषणा की गई थी। विभाग के अधिकारी ने बताया कि महादेव फीडर में बिजली की नई तारों को बिछाने के साथ ही मरम्मत किए जाने के लिए बिजली को बंद कर दिया गया था। इसके लिए पहले से ही सूचना जारी कर दी गई थी।
नियमित समय के अनुसार बिजली को बंद किया गया था। बाद में समय अनुसार ही बिजली की सप्लाई को जारी कर दिया गया। अब 29 सितंबर बुधवार को दोबारा से महादेव फीडर में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली को बंद रखा जाएगा इस दौरान बचे हुए कार्य को निपटाने की पूरी कोशिश होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें