फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में आज बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रखरखाव व तकनीकी कार्यों के चलते जम्मू और कठुआ के कई क्षेत्रों में 30 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता के अनुसार सुबह छह से 10 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, रेलवे कॉलोनी, अपर चुआदी, छन्नी हिम्मत के कुछ हिस्से, मलिक मार्केट, मट्टो कॉलोनी बठिंडी, सुजवां, बाहु फोर्ट व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

बठिंडी तथा आसपास सुबह 6 से 6:30 बजे और 10:30 से 11 बजे तक बिजली गुल रहेगी। औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा में शाम पांच से सात बजे तक कट लगेगा। अधीक्षण अभियंता (वितरण) ओएंडएम सर्किल कठुआ के अनुसार तलूर और आसपास के क्षेत्रों में 30, 31 मई तथा एक जून को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा जख और आसपास के क्षेत्रों में 30 मई को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें