विजयपुर कस्बा में नशा मुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया
विजयपुर। जागृति मंच ने हस्ताक्षर मुहिम चलाकर युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही पुलिस प्रशासन से अभियान को तब तक जारी रखने की अपील की जब तक नशे का यह अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। यह अभियान संचालक समाजसेवी एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि रामपाल शर्मा, मोहन लाल शर्मा की देखरेख में चलाया गया। इस मौके पर एसडीएम संदीप दुबे तहसीलदार सुदेश कुमार, एसडीपीओ अरूण जम्वाल, थाना प्रभारी विजयपुर उमेर यूसफ सहित पूर्व डीडीसी सदस्य पूर्व पचायत प्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे। इसकी शुरुआत एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे ने पहला हस्ताक्षर करने के साथ की। अभियान में महिलाओं में नशे के खिलाफ रोष जताया। एसडीएम ने कहा कि नशे का जड़ से खत करने के लिए जारी अभियान कामयाब साबित हो रहा है। साथ ही नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने युवाओं व विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। अभियान के संचालक युवा समाजसेवी एड पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा और मोहन लाल शर्मा ने युवाओं से आगे आने की अपील की। संवाद