फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाल के शटडाउन से बढ़ेगा बिजली संकट

Sat, 29 Aug 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही बिजली कटौती से हाहाकार की हालत से गुजर रहे जम्मू संभाग में अगले 24 घंटों के लिए बिजली संकट और गहराएगा। यह हालत 30 अगस्त सुबह आठ बजे से 31 अगस्त सुबह आठ बजे तक 690 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाली सलाल पन बिजली परियोजना के शट डाउन से पैदा होने के आसार है। इस परियोजना से जम्मू संभाग को करीब पचास मेगावाट बिजली मिलती है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलाल पावर स्टेशन के रिजरवायरों की साफ-सफाई के कार्य के चलते डैम के गेट तीस अगस्त सुबह आठ बजे खोले जाएंगे और यह साफ-सफाई का काम 31 अगस्त सुबह आठ बजे तक चलेगा। शटडाउन का सीधा असर जम्मू संभाग में बिजली आपूर्ति पर भी पड़ेगा। यहां से संभाग को पचास मेगावाट के करीब बिजली मिलती है।

बिजली विभाग जम्मू के ईएमएंडआर्रई विंग के कार्यकारी चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता का कहना है कि सलाल परियोजना में रिजरवायरों की सफाई के चलते 24 घंटों के लिए परियोजना में शट डाउन से जम्मू संभाग में बिजली की मांग को पूरा करने में मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब पचास मेगावाट बिजली कम पड़ने से विभाग को अतिरिक्त कटौती करनी पड़ सकती है। उपभोक्ताओं को स्थिति को देखते हुए विभाग को अपना सहयोग देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें