फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की मंडियों में लौटने लगी रौनक, पहुंचने लगे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आई बाढ़ के बाद से सूनी नजर आने वाली रियासत की सबसे बड़ी होलसेल मंडी वेयर हाउस में अब धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। हालांकि अभी भी कश्मीर के बड़े हिस्से से व्यापारी यहां नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन कश्मीर संभाग के सीमावर्ती इलाकों से कारोबारियों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


वेयर हाउस मंडी के व्यापारी कीर्ति गुप्ता का कहना है कि जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर में आई बाढ़ के कारण पिछले 21-22 दिनों से व्यापारी मंडी में नहीं आ पा रहे थे, जिससे कारोबार नहीं के बराबर हो रहा था। जिन क्षेत्रों से बाढ़ का पानी घटने लगा है, वहां से व्यापारी आने शुरू हो गए हैं, लेकिन उनकी संख्या काफी कम है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू की होलसेल मंडियों का 40 फीसदी कारोबार कश्मीर घाटी में होता है। घाटी से कारोबार ठप होने का सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू की फ्लोर और आयल मिल को हुआ है। जम्मू की मिलों का 70-75 फीसदी आटा, सूजी, मैदा और खाद्य तेल कश्मीर घाटी में खपता है।
विज्ञापन


कश्मीर में बाढ़ आने का सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं मिलों को हुआ है, जिनकी भारी भरकम कश्मीर घाटी में फंस गई है। अब उन्हें कश्मीर के कारोबारियों के फिर से कारोबार करने का इंतजार है।
विज्ञापन

इंश्योरेंस पर टिकीं नजरें

कश्मीर में बाढ़ आपदा में हुए नुकसान के बाद अभी तक इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा व्यापारियों के दावों को नहीं निपटाए जाने का प्रभाव जम्मू के कारोबारियों पर भी पड़ रहा है।

जम्मू के व्यापारियों का कहना है कि यदि इंश्योरेंस कंपनियां व्यापारियों के हुए नुकसान का जल्द निपटारा करती हैं तो वे फिर से कारोबार शुरू करने का प्रयास करेंगे। इससे उनका कारोबार तो चलेगा ही, साथ ही फंसी रकम में से भी कुछ राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें