जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक से 44 किलो भुक्की बरामद की है। तस्करी के आरोप में ट्रक को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुनील कुमार, रवि कुमार और गुरजिंदर सिंह सभी निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से आ रहे ट्रक (पीबी13बीएम 8662) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर छिपा कर रखी 44 किलो भुक्की बरामद हुई। ट्रक में सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।