फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पहले से भी अधिक बड़े सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरतः रक्षा विशेषज्ञ

Fri, 21 Apr 2023 04:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना के रिटायर कर्नल वीके साही का कहना है कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा हमला करने की जरूरत है। पीओजेके में चल रहे तमाम आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर देना चाहिए।
विज्ञापन
पुंछ में आतंकी हमले के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में आतंकी हमले पर पूर्व सैन्य अफसरों और रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। इस बार सर्जिकल स्ट्राइक पहले की तुलना में भी अधिक शक्तिशाली होना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान सुधरता नहीं। उसके जितने कैंप पीओजेके में नष्ट किए गए थे। उसने अपने सारे कैंपों को दोबारा शुरू कर लिया है। 

विज्ञापन


सेना के रिटायर कर्नल वीके साही का कहना है कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा हमला करने की जरूरत है। पीओजेके में चल रहे तमाम आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर देना चाहिए। क्योंकि जब तक वहां के कैंप चलेंगे, तब तक ऐसा होता रहेगा। वहीं, सेना के रिटायर जनरल गोर्वधन जमवाल ने कहा है कि आतंकियों की यह करतूत किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों और वहां चल रहे कैंपों को नष्ट करने की जरूरत है।

सीज फायर की आड़ में ऐसा हुआ
कर्नल साही का कहना है कि 2018 में एलओसी पर पाकिस्तान ने मांग कर सीजफायर लिया था। हमें उनकी चालाकी समझनी चाहिए। वह सीजफायर की आड़ में इस तरह के हमलों को लगातार अंजाम दे रहा है। पहले राजोरी नरसंहार हुआ और अब यह हमला हुआ है।
विज्ञापन


हमले की आशंका थी
पूर्व डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि देश भर में और जम्मू-कश्मीर में भी जी-20 बैठकों के मद्देनजर खुफिया जानकारी थी कि जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की आशंका है। दुनिया में भारत की बढ़ती शक्ति की स्थिति को कम करने के लिए पाकिस्तान ऐसा कर रहा है। पाकिस्तान को अपने लोगों के भूख से मरने की परवाह नहीं है, लेकिन देश में आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें