पुंछ में गो हत्या के विरोध में टायर जला कर धरना प्रदर्शन करते हिन्दू संगठनों के सदस्य
पुंछ। हिंदू संगठनों ने जिला सनातन धर्म सभा, गोरक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, धर्म जागरण मंच ने शनिवार को गो तस्करी के विरोध में बस अड्डे पर प्रदर्शन किया।
इसमें बड़ी संख्या में हिंदू महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ ही अन्य समुदायों के कुछ लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों क्षेत्र पाल शर्मा, कौशल रैना, नवजोत शर्मा, अमरीश कुमार, निशु गुप्ता, राजीव टंडन, सुखविंदर सिंह, ओंकार सिंह और अभिनव शर्मा ने गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को वार्ड 17 मोहल्ला पुरानी पुंछ में शरारती तत्वों ने गोवंश का सिर और टांग काटकर फेंकने के मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
पुंछ में गो हत्या के विरोध में टायर जला कर धरना प्रदर्शन करते हिन्दू संगठनों के सदस्य