अखनूर थाने में शिकायत दर्ज करवाते विहिप कार्यकर्ता।
अखनूर। अखनूर थाने में शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कठुआ निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदीप कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संवाद