फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास सैन्य वाहन हादसे का शिकार, चार जवान घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jan 2025 03:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ जिले के गगतर मोड़ क्षेत्र में स्थित सावजियां सेक्टर में सैना का वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चार जवान घायल हो गए।

विज्ञापन
घायल सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर के गगतर मोड़ क्षेत्र में स्थित भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास एक सैन्य वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में चार सैन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल सैन्य अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ और इस घटना में चार जवानों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सेना के अधिकारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। घायल जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, और उनकी पूरी देखभाल की जा रही है। पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें