फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अंधेरे में भाग निकले दहशतगर्द, तलाशी अभियान जारी

Fri, 31 May 2024 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ की सुरनकोट तहसील में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच गोलीबारी हुई। अंधेरा अधिक होने के चलते आतंकी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिला पुंछ की सुरनकोट तहसील के दूरदराज के क्षेत्र रतनपास घने जंगली इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की रात गोलीबारी हुई। लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


उजाला होने के बाद पुलिस, एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आसपास के इलाके की घेराबंदी की गई है। इस इलाके के साथ लगते नाकों पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें