फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रहा है सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन आज भी इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन केवल खानापूर्ति करने के लिए ही छापामार अभियान चलाकर अपना कर्तव्य निभा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, मदन गोपाल, नरेश सिंह, मदन लाल आदि ने बताया कि केंद्र एवं जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया, लेकिन आज भी इसका प्रयोग हो रहा है। आज भी कई दुकानों पर प्लास्टिक के लिफाफे में सामान दिया जा रहा है, जबकि प्रशासन की ओर से माह में एक दो बार अभियान चला कर दुकानदारों को इसके प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि जब तक इस पर कड़े कदम नहीं उठाए जाएंगे तब तक प्लास्टिक का प्रयोग बंद नहीं होगा और लोगों को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें