फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी की रविवार को सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कतेयाल में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के जिला ग्रामीण उपप्रधान चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमण भल्ला तथा जिला अध्यक्ष ग्रामीण ठाकुर हरि सिंह मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए रमण भल्ला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि देश के किसान, व्यापारी से लेकर आम जनता में त्राहि-त्राहि मची है।
भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू के व्यापारी वर्ग को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सरकार ने जम्मू संभाग में जो एक सौ के करीब रिलायंस स्टोर खोलने का फैसला लिया है, उससे छोटे व्यापारी तथा दुकानदार का कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार अपने कुछ लोगों को खुश करने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सरकार आती है तो भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों को खत्म किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण प्रधान ठाकुर हरि सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार सरकारी संपत्ति को भी बेच रही है।
कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण उप प्रधान चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि सुचेतगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव कांग्रेस पार्टी के रूप में ही आएगा। इस मौके पर कुछ लोग कांग्रेस में शामिल हुए। जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के एससी मोर्चा के प्रधान करण भगत, सरपंच रविंद्र सिंह, सरदार ध्यान सिंह, सरपंच हरबंस लाल, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें