फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की कोई भी राजनीतिक पार्टी 370 को बहाल नही कर सकती : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह संबोधित करते हुए।
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश की कोई भी राजनीतिक पार्टी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर सकती। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस का नाम लिए बिना डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एक राष्ट्रीय चैनल से साक्षात्कार में कहा कि कश्मीर की तथाकथित मुख्यधारा की कुछ पार्टियों के नेता तेजी से खिसकती जा रही अपनी सियासी जमीन को पाने की खातिर अनुच्छेद 370 पर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें और जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे जिला विकास परिषद के चुनाव और बिहार विधानसभा के जारी चुनाव में अनुच्छेद 370 को बहाल करने का नारा दें और परिणाम देखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस जब भी सत्ता से बाहर होती है तो स्वायत्तता की बातें करती है। उन्होंने कहा, नेशनल कांफ्रेंस के स्वायत्तता के प्रस्ताव को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने खारिज कर दिया था। इसके बावजूद डॉ. फारूक अब्दुल्ला सत्ता में बने रहे थे। उन्होंने इस्तीफा तक नहीं दिया था। डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पुत्र उमर अब्दुल्ला भी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं।
नेकां, पीडीपी के सांसद गुस्सा हैं तो इस्तीफा दें
डॉ. जितेंद्र सिंह कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अनुच्छेद 370 को देश की संसद ने हटाया है और उस संसद में नेकां व पीडीपी के भी सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा अगर नेकां व पीडीपी के संसद सदस्यों को अनुच्छेद 370 के हटने का इतना ही गुस्सा है तो वह इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि कश्मीर की तथाकथित मुख्यधारा की पार्टियां केवल अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एक साथ आई हैं और जम्मू-कश्मीर की जनता ज्यादा देर तक इनकी बातों में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें