फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सीटों पर लेह विकास परिषद के लिए मतदान जारी

Sat, 17 Oct 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद की 26 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


दूरदराज के मतदान केंद्रों पर हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को पहुंचाया जा चुका है। आज मतदाता कुल 80811 मतदाता 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

भाजपा और कांग्रेस 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने आठ-आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं, जबकि न्यू लद्दाख पार्टी के 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

कुल 26 सीटों के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रियासत में गठबंधन सरकार में शामिल पीडीपी और भाजपा चुनाव में कम से कम छह सीटों पर आमने-सामने हैं। हालांकि, चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के मध्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर 80811 मतदाताओं में से नुबरा में 13054 मतदाता और लेह में 67757 मतदाता है। लेह के जिला उपायुक्त प्रसन्ना रामास्वामी के अनुसार मतदान को शांतिपूर्ण और साफ सुथरे ढंग से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। मतगणना 23 अक्तूबर को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें