फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को सियासी अखाड़ा नहीं बनने देंगे'

Sun, 28 Aug 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष और नगरोटा विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन के सुझाव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा संघ के इशारे पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है। संघ के ऐसे मंसूबों को जम्मू कभी कामयाब नहीं होने देगा। 

राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नुमाइंदों ने श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन का सुझाव देकर बोर्ड के मामलों में सियासी दखल का नुस्खा सुझाया है। यह न सिर्फ बोर्ड संचालन के लिहाज से आपत्तिजनक कदम होगा, बल्कि इससे धार्मिक भावनाओं और रियासत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सेवा दे रहा श्राइन बोर्ड

देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : File Photo
राणा ने कहा श्राइन बोर्ड शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहा है। वर्ष 1986 में वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की सालाना संख्या 13.96 लाख थी जो बोर्ड की व्यवस्थाओं की वजह से वर्ष 2012 में 1 करोड़ 5 लाख पहुंच गई।

इस संख्या में बढ़ोतरी अपने आप में बोर्ड की कार्य कुशलता को दर्शाती है। प्रशासनिक अधिकारियों के बजाय यदि बोर्ड की कमान सियासी नुमाइंदाें को दी गई तो इससे बोर्ड पर प्रतिकूल असर होगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू संभाग की पहचान है और देश भर में यह संस्थान अपनी पहचान को स्थापित कर चुका है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें