आरएस पुरा। डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ स. तरनजीत सिंह टोनी ने लोगों की समस्याओं को सुनने के मकसद से रविवार को आरएस पुरा में कार्यालय खोला। इसका उद्घाटन नंबरदार सरदार शोभा सिंह ने किया गया। टोनी ने कहा कि पहले भी सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद मोदी सरकार की नीतियां जो जनता विरोधी होने पर उसका का जमकर विरोध किया जाएगा। किसानों के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। किसानों को समय पर बिजली-पानी जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बचन लाल, सरपंच बलकार सिंह, सरपंच श्याम लाल भगत, समाज सेवक सुभाष चौधरी, सरपंच सरदार हजारा सिंह, पूर्व सरपंच रछपाल सिंह गिल, नंबरदार मीता सिंह, सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे ।