बिश्नाह में बाइक की टक्कर में घायल साइकिल सवार अस्पताल में उपचाराधीन।
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव हरसा दब्ब्ड़ अमीर नगर में रविवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र शाम सिंह निवासी अमीर नगर के रूप में हुई है। घायल युवक मजदूरी करता है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद