बिश्नाह। जम्मू के डोगरों के हितों की बात रखने और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए अस्तित्व में आई इकजुट जम्मू पार्टी द्वारा अपने कार्यालयों के विस्तार करने की कड़ी में बिश्नाह में भी रविवार को कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन पार्टी के चेयरमैन अंकुर शर्मा ने किया।
अंकुर शर्मा ने कहा कि इकजुट जम्मू टीम की स्थापना ही डोगरों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए की गई है। हमारी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ जम्मू खित्ते के लोगों की आवाज को बुलंद करना है। उनके अधिकारों को दिलाना है। अभी तक जम्मू के लोगों का हर राजीनतिक पार्टी ने हनन किया है। इसलिए जम्मू के लोगों को इकजुट पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के चेयरमैन ने श्रीतीर्थ नाथ को बिश्नाह मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम के दौरान सुनील दत्त शर्मा, गुलशन कुमार, शाम चौधरी, शुशील सहोत्रा, राहुल शर्मा, कर्ण सैनी, नीतीश शर्मा सहित क्षेत्रीय युवा मौजूद थे।