बिश्नाह। भाजपा की तरफ से दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आरंभ हुआ। इसकी शुरुआत पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
चौधरी शाम लाल ने कहा कि यह पार्टी का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर है। उसका आयोजन बिश्नाह मंडल में किया गया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास बताएंगे। उनको पार्टी के कामकाज के तरीकों का उल्लेख भी करेंगे। कार्यकर्ताओं को लोगों के पास जाकर अपनी बात रखनी होती है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह लंगेह, पार्षद कुलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा, डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, सतीश भारती, मिंटू गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, सुरजीत सिंह, भविष्यन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
------------------
भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम
ज्यौड़ियां। पंचायत नारायणा में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से एक कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान शारदा देवी ने की। कार्यक्रम में अखनूर से नवनिर्वाचित डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ का स्वागत किया गया। शारदा भाऊ ने कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। इस मौके पर रिफ्यूजी सेल के सह संयोजक मनमोहन सिंह मनहास, जीएस चिब, सुखदेव सिंह, रतन सिंह, अजय सिंह, मीनू राजपूत, सुषमा शर्मा, गीता देवी, ज्योति देवी, तारा देवी, स्वर्ण सिंह, पठान सिंह, मूल सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान डिप्टी राम, पार्षद दीपक सिंह, सुभाष सिंह, ज्योति देवी, आशा देवी, गारो देवी, राज कुमार, चरण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
-----------------
भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन
बाड़ी ब्राह्मणा। भाजपा ने रविवार को पार्टी दफ्तर सरोर में कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने की। उन्होंने आरएसएस और भाजपा के योगदान को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। बताया कि किस तरह से भाजपा और आरएसएस ने भारत को एक समृद्ध व खुशहाल देश बनाने के लिए योगदान दिया है। उपलब्धियां गिनाने के बाद उन्होंने बताया कि आने वाली नस्लें भी भाजपा और आरएसएस के बताए नक्शे कदम पर ही चलेंगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद