फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने नए भूमि और कृषि कानूनों को बताया देश विरोधी, निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
आरएसपुरा में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करतीं रजनी पाटिल।
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस ने भूमि और कृषि कानूनों के खिलाफ आरएस पुरा में किसान ट्रैक्टर रैली निकाली। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने देश के करोड़ों किसानों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार के नए कृषि कानूनों को काला कानून व सरकार को किसान व देश विरोधी बताया। जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी गारू राम की अध्यक्षता में आयोजित रैली में रजनी पाटिल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। रैली मीरां साहिब ब्लॉक के गांव ब्रिज नगर से आरएस पुरा तक निकाली गई। रजनी पाटिल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एसडीएम को नए कृषि कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पाटिल ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। इन कानूनों के खिलाफ देश में व्यापक स्तर पर कांग्रेस ने आंदोलन छेड़ा है। उन्होंने किसानों को इसमें सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन आज किसान सड़क पर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से लाया गया कृषि कानून काला कानून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें