फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भाजपा जिला प्रभारी एवं अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने मंगलवार को रियासी का दौरा कर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। वहीं, डीडीसी के चुनाव पर चर्चा करते हुए चेयरमैन और उपचेयरमैन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिले में भाजपा ने चेयरमैन बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रियासी पहुंचे जिला प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिले के सात ब्लॉक में जीत दर्ज की है। अब पार्टी का लक्ष्य डीडीसी चेयरमैन और उपचेयरमैन बनाना है, जिसके लिए सभी डीडीसी सदस्यों का एकजुट होना जरूरी है। संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री विपिन शर्मा और जिला सहप्रभारी रोहित दूबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस से पहले पहली बार रियासी पहुंचने पर प्रभारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, पूर्व जिला प्रधान कुलदीप राज दूबे, युुवा मोर्चा के जिला प्रधान प्रभात सिंह, जिला महासचिव पारस मणि सहित डीडीसी सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें