फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सियासी दलों ने कहा,अल्पसंख्यक मामले में सर्वोच्च अदालत का फैसला होगा मान्य

Tue, 28 Mar 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की सर्वोच्च अदालत के जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक मामले में केंद्र और राज्य सरकार को बैठक कर रिपोर्ट न्यायालय में सौंपने के आदेश पर रियासत के सियासी दलों में कांग्रेस, भाजपा और पैंथर्स पार्टी ने कहा है कि अदालत का फैसला मान्य होगा। वहीं, नेकां और पीडीपी ने मामले पर चुप्पी साध ली है। 
विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार को जम्मू कश्मीर में असली अल्पसंख्यक कौन हैं, उसकी निशानदेही करनी चाहिए।

उनका कहना है कि जम्मू कश्मीर में जो अल्पसंख्यक हैं उन्हें ही अल्पसंख्यकों को मिलने वाले लाभ मिलने चाहिए। राज्य सरकार को अपना दायित्व पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही से निभाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय जो भी फैसला देगा वह मान्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस-भाजपा सहमत

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : FILE PHOTO
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को अल्पसंख्यकों की निशानदेही कर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सरकारों को अपना पक्ष रखना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट संविधान व सत्यता के आधार पर फैसला लेता है और यह सभी को मान्य होता है। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि सरकार इस पर काम करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले या आदेशों पर कोई टिप्पणी की गुंजाइश नहीं होती। वह सभी को मान्य होता है। नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी के नेताओं से इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह अभी इस पर टिप्पणी करना नहीं चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें