फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतबल पूरे देश में वक्फ विकास के लिए आदर्श बन सकता है : रिजिजू

विज्ञापन
हजरतबल दरगाह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने हजरतबल व अन्य दरगाहों पर विकास के लिए वक्फ बोर्ड की सराहना की
विज्ञापन

श्रीनगर। केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को हजरतबल दरगाह का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी भी मौजूद रहीं। रिजिजू ने हजरतबल व अन्य दरगाहों पर वक्फ बोर्ड की ओर से किए गए विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे। सऊदी अरब में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, वक्फ विकास के लिए हजरतबल पूरे देश में आदर्श बन सकता है। इसके जीर्णोद्धार के लिए वक्फ बोर्ड का समर्थन करेंगे। सूफी दरगाहें प्रेम का संदेश फैलाती हैं। हम ऐसी और जगहों का विकास करेंगे। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री को शायद पूरा जानकारी नहीं है, मैंने जब वक्फ बिल को संसद में पेश किया, तभी कहा था कि देश में दुनिया का सबसे ज्यादा मुसलमान है। सबसे ज्यादा वक्फ संपत्तियां यहां हैं। आज भारत में कई मुस्लिम परिवार ऐसे हैं, जिन्हें वक्फ संपत्ति का लाभ मिलना चाहिए। कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के खिलाफ है, ऐसा नहीं है। भारत कानून, संविधान व व्यवस्थाओं से चलता है। सरकार या कोई भी व्यक्ति वक्फ संपत्ति से छेड़छाड़ नहीं कर सकता। ब्यूरो
विज्ञापन



केसीसीआई और अन्य कई प्रतिनिधिमंडलों ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने अमर सिंह क्लब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से आयोजित ‘बजट पे चर्चा ’में भाग लिया। महासचिव फैज अहमद बख्शी और संयुक्त महासचिव उमर नजीर ने कृषि, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाले प्रगतिशील पहलुओं और आयकर छूट सीमा बढ़ाने के बजट प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र सरकार युवाओं को स्थायी आजीविका के योजनाएं शुरू करे। प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर के पारंपरिक हस्तशिल्प क्षेत्र की गिरती स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की। महिला उद्यमिता व नए कृषि उत्पाद नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग के लिए समर्पित कार्यक्रमों और प्रोत्साहनों की स्थापना पर बल दिया। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन, श्रीनगर हवाई अड्डे के उन्नयन, पर्यटन स्थलों के विकास और प्रचार, पर्यावरण और अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दों को संबोधित करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, भारतीय हज कमेटी के सदस्य इंजीनियर एजाज हुसैन ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। चर्चा में जम्मू-कश्मीर में शिया वक्फ बोर्ड के गठन, हज यात्रा को जीएसटी से छूट और श्रीनगर से हज यात्रा से जुड़ी बढ़ती लागतों सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। रिजिजू ने आश्वासन दिया कि इन मामलों पर उचित विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें