फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करे सरकार : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। भाजपा के विधायक श्यामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को बैठक की। इस मौके पर उन्हाेंने प्रदेश सरकार से अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन रमेश चंद्र ने कहा कि सरकार ने हमेशा सुंदरबनी की अनदेखी की है। जब सुंदरबनी को विधानसभा बनाया जाना था ताे इसे कालाकोट के साथ जोड़ा गया और नाम दिया गया कालाकोट सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र। यहां के लोगों की पिछले लगभग दो-तीन दशकों से मांग है कि सुंदरबनी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान प्रीतम लाल शर्मा, मंडल प्रधान सुखदेव सिंह, युवा प्रधान रजत सिंह, पहलवान यशपाल शर्मा, अजय गुप्ता एवं दर्जनों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक श्यामलाल शर्मा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने चुनाव से पहले लोगों से यह वायदा किया था कि यदि उनकी सरकार बनी तो एक महीने के भीतर वह जम्मू व कश्मीर में तैनात सभी अस्थायी कर्मियों को पक्का करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अस्थायी कर्मियों को पक्का करने की मांग की।
विज्ञापन




फोटो 01,02 सुंदरबनी के सरकारी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए विधायक श्यामलाल शर्मा तथा पत्रकारों को संबोधित करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें