फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अस्थायी कर्मचारियाें की हड़ताल के चलते पानी की किल्लत का संज्ञान के लिए विधायक मोहन लाल ने पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थायी कर्मचारियों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल ने अखनूर कस्बे के मुख्य पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और कस्बे के सभी 13 वार्डों में पानी की समुचित सप्लाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर स्थायी कर्मचारियों से डबल शिफ्ट में काम लिया जाए ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विधायक ने विभाग के एक्सईएन, सहायक कार्यकारी अभियंता और अन्य अभियंताओं के साथ बैठक कर जल आपूर्ति व्यवस्था की पूरी समीक्षा की। टैंकर से जल आपूर्ति की जानकारी न होने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि टैंकरों की सप्लाई पारदर्शी होनी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक मोहन लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अस्थायी कर्मचारियों के साथ खड़ी है। वह स्वयं इनकी मांगों का समर्थन करते हैं।

इस दौरान जल शक्ति विभाग के एक्सईएन रॉकी महाजन, सहायक कार्यकारी अभियंता राजीव कुमार, सहायक कार्यकारी अभियंता विशाल खजूरिया, अनिल शर्मा, विनय सपोलिया, विशाल संग्राल, अभिषेक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें