फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक इफ्तखार अहमद ने विधानसभा सत्र में उठाए राजोरी के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू कश्मीर के पहले बजट सत्र में भाग लेकर राजोरी पहुंचे विधायक इफ्तखार अहमद ने शुक्रवार को एक पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि उन्होंने विधानसभा के पहले बजट सत्र में राजोरी के विभिन्न मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

जीएमसी राजोरी में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने, राजोरी के मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, डूंगी को तहसील का दर्जा देने, राजोरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत में सुधार करना, बिजली व पानी की किल्लत को दूर करना, सरकारी स्कूलों में शिक्षकोें रिक्त पद भरने आदि सभी मुद्दे विधानसभा में उठाए गए हैं। विधायक इफ्तखार अहमद ने कहा कि खानाबदोश गुज्जर बकरवाल समुदाय के हर परिवार को पांच मरले का प्लाॅट देने की बात हो या फिर राजोरी के ढांगरी इलाके में डिग्री कॉलेज स्थापित करने और नियाबत का दर्जा देने का मुद्दा हो। ये सभी मुद्दे विधानसभा के बजट स्तर में उठाए गए हैं। इसके अलावा राजोरी में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द से जल्द स्थापित करने और राजोरी को साफ सिटी बनाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पहले अस्थायी कर्मियों कर्मियों का वेतन बढ़ाओ, उन्हें स्थायी करो। बाद में विधायकोें के वेतन बढ़ाने पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें