फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीओजेके ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा साहिब। गांव चठ्ठा में पीओजेके डीपीएस ने विरोध-प्रदर्शन कर जम्मू जिले के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले विस्थापितों की
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक शर्मा, कुंदन लाल शर्मा और शशि खजूरिया ने कहा कि आजादी के बाद पाक अधिकृत कश्मीर से आए परिवार अपनी संपत्ति छोड़ गए। कई लोगों ने अपने परिजनों की जानें गवाईं। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की सरकार की ओर से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आरक्षण दिया गया लेकिन जम्मू, कठुआ और सांबा आदि जिले के रहने वाले 15 लाख पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार का एक भाई पुंछ-राजोरी में रहता है, जबकि दूसरे जम्मू संभाग के दूसरे जिलों में रहने वाले लोगों को दिए आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा। इस दौरान सेवक सिंह, वरुण शर्मा, तुषार शर्मा, धीरज शर्मा और सनी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें