फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पशु तस्करी के खिलाफ बजरंग दल का विरोध, प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पशु तस्करी पर चिंता जताते हुए मूवमेंट कल्कि और बजरंग दल ने सोमवार को विरोध, प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हाल ही में कश्मीर से वायरल हुई कुछ न्यूज पोर्टल्स की पोस्टों के विरोध में किया गया। इसमें संरक्षित पशु को कुर्बानी का जानवर बताकर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सात, आठ पोर्टल्स ने ऐसी भड़काऊ सामग्री साझा की थी। मूवमेंट कल्कि के सलाहकार प्रीतम शर्मा ने कहा कि इस आपत्तिजनक वीडियो को देखकर लोग चिंतित हैं। वह रात को सो तक नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से पशु क्रूरता को बढ़ावा देकर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्र बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि हम संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन सरकार अपने दायित्व निभाने में असफल हो रही है। खुलेआम गोतस्करी हो रही है। पुलिसकर्मी मारे जा रहे हैं और अपराधी बेखौफ हैं। यह असहनीय है। अगर सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकती तो यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें