पुंछ। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 17 मई से 16 जून तक मनाए जा रहे विश्व उच्च रक्तचाप माह के उपलक्ष्य में सोमवार को उपजिला मुख्यालय मेंढर और हरनी के स्कूलों में विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम प्रशासनिक सचिव सैयद आबिद रशीद शाह स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग जम्मू और कश्मीर यूटी और अब्दुल हामिद जरगर निदेशक स्वास्थ्य सेवा जम्मू के मार्गदर्शन में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान की देखरेख में आयोजित किए गए। हरनी और मेंढर में आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटकों में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षण कर्मचारियों और आम जनता ने भाग लिया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने रक्तचाप को समझने, इसके दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभावों और कैसे स्वस्थ आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव प्रबंधन और नियमित रक्तचाप निगरानी जैसे जीवनशैली में बदलाव उच्च रक्तचाप को रोकने और नियंत्रित करने के बारे में संदेश दिए। संवाद