फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 के हटने से वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। अनुच्छेद 370 हटते ही 72 साल से नागरिकता के लिए संघर्ष करने वाले वेस्ट पाकिस्तान के रिफ्यूजियों को बड़ी राहत मिली है। इसके चलते उनमें खुशी का माहौल है। इस संबंध में सोमवार को खौड़ में वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी परिवारों की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम में जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के सांसद जुगल किशोर शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी खौड़ की तरफ से किया जा रहा है। कमेटी के तहसील प्रधान लाल सिंह, सदस्य पार्षद दर्शन सिंह, बब्बू सिंह आदि ने बताया कि हमें जम्मू-कश्मीर की नागरिकता हासिल करने में अनुच्छेद 370 बाधा बन रहा था। हम धन्यवाद करते हैं प्रधानमंत्री का, जिनके सहयोग से हमें यहां की नागरिकता मिलने का रास्ता आसान होगा। अब हमारे बच्चे भी सरकारी नौकरियों में भाग ले पाएंगे।
म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के उप चेयरमैन तथा वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह ने कहा कि 70 साल से रिफ्यूजियों के बच्चों ने जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों का स्वाद नहीं चखा। पढ़ाई लिखाई करने के बाद भी हमारे बच्चों का जम्मू-कश्मीर में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। कमेटी पदाधिकारियों ने सोमवार को खौड़ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी रिफ्यूजी परिवारों से अपील की है कि वे जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें