फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों की बिजली में आएगा सुधार

विज्ञापन
खाना चक्क के ग्रिड स्टेशन में नया दस एमबीए का ट्रांसर्फामर देखते पंचयात के सरपंच व पंच - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांवों की बिजली आपूर्ति में अब सुधार आएगा। विद्युत विभाग ने खाना चक्क ग्रिड स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन दिनों अधिक लोड होने पर सीमावर्ती ग्रामीणों को सुचारु बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत खाना चक्क- पूरोभाना के सरपंच चौधरी दर्शन लाल मोलू का कहना है कि सीमावर्ती ग्रामीणों की खाना चक्क के ग्रिड स्टेशन पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाऐ जाने की मांग की जा रही थी और उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगने पर सीमांत गांवों को सुचारु बिजली की आपूर्ति होने पर राहत मिलेगी। सरपंच सहित नायब सरपंच नरेश शर्मा, पंच स्वर्ण कुमार, पंच जनक राज, गारू राम, दर्शना देवी, देशराज सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि ग्रिड स्टेशन पर लगा 6.25 एमवीए का बिजली ट्रांसफार्मर भी वहीं लगा रहना चाहिए। सुचेतगढ़ के पूर्व विधायक चौ. शाम लाल ने बताया कि विधानसभा के सीमावर्ती गांव व्यासपुर प्रलाह, सत्तोवाली, चकरोइ, सई के ग्रिड स्टेशनों पर नए दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने पर अब मंजूरी मिलने पर लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अब सीमावर्ती ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें