- उमर ने कहा - इससे कश्मीर तक रेल लाइन का उद्देश्य विफल होगा
- इस प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार अपना सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। दिल्ली से श्रीनगर के लिए सीधी रेल सेवा के बजाय कटड़ा में रेलगाड़ी की अदला-बदली के खिलाफ नेकां सरकार ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटड़ा या जम्मू में ट्रेन और यात्रियों की जांच करने के प्रस्ताव को नकार दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि यात्रा के दौरान ट्रेन बदलने का प्रस्ताव लागू किया गया तो यह रेल लाइन के उद्देश्य को विफल कर देगा। साथ ही हजारों करोड़ों रुपये के निवेश का बेकार जाएगा।
सीएम ने कहा, हम समझते हैं कि ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन ट्रेन बदलने के लिए यात्रियों को मजबूर करना गलत होगा। यह निवेश को बिना किसी लाभ के समाप्त कर देगा और पूरे परियोजना के उद्देश्य को नष्ट कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है, लेकिन जब ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा, तो सरकार अपना सुझाव जरूर देगी। इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) भी इस फैसले के खिलाफ बयान जारी कर चुकी है।