फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां-कांग्रेस ने जम्मू के साथ किया छल, भाजपा खोलेगी पोल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और संगठन महामंत्री  स्रोत - भाजपा  
विज्ञापन
- भाजपा विधायकों की बैठक में उठे बिजली बिल, नशा और बजट जैसे मुद्दे
विज्ञापन


- सभी वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए विधायकों को सौंपे गए अतिरिक्त क्षेत्र



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस पर जम्मू के साथ बजट में भेदभाव, बिजली बिलों में गड़बड़ी, नशे के बढ़ते खतरे और वेतनभोगियों की अनदेखी जैसे आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोमवार को विधायकों की बैठक में रणनीति तय की। बैठक में तय हुआ कि भाजपा अब सरकार की वादाखिलाफी जनता के सामने लाएगी। सभी भाजपा विधायकों को अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र सौंपे गए हैं, ताकि हर क्षेत्र में लोगों की बात सुनी जा सके।



त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा और संगठन महामंत्री अशोक कौल ने की। सभी भाजपा विधायक और महासचिव मौजूद रहे। सत शर्मा ने कहा कि जम्मू की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। नेकां और कांग्रेस ने चुनाव में जो वादे किए थे, अब वे उनसे मुकर गए हैं।
विज्ञापन

-



नशा आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे को ''नशा आतंकवाद'' बताया। कहा कि यह सामाजिक ढांचे को अंदर से खोखला कर रहा है। हमें ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि हमारे युवा इसकी गिरफ्त में न आएं। बैठक में बिजली बिलों में गड़बड़ी, बकाया राशि माफी की मांग, पंचायतों और नगर निकायों को मिलने वाले बजट में असमानता, और जिला योजना में गड़बड़ियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंचायत विकास योजनाओं में कटौती और जिला स्तर पर बजट वितरण में बड़ा भेदभाव किया जा रहा है। नौशेरा जैसे क्षेत्रों की तुलना में नेकां के विधायकों वाले क्षेत्रों को ज्यादा बजट दिया जा रहा है। जम्मू में शिक्षकों, व्याख्याताओं और प्राचार्यों की पदोन्नति व तबादले लंबित हैं, जबकि कश्मीर में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

-


भाजपा विधायकों को नई जिम्मेदारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा विधायक अब सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे। उन्हें अन्य विधानसभा क्षेत्रों की भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वहां की जनता की समस्याएं भी पार्टी तक पहुंचे। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि भाजपा जवाबदेह और सक्रिय शासन की पक्षधर है। हम हर घर तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें