फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए भर्ती 36 वन कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र, प्रदेश में रोपे जाएंगे एक करोड़ पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने जम्मू से की वन महोत्सव की शुरुआत, साल भर चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अंतर्गत वन विभाग की ओर से प्रदेश भर में एक करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। यह कार्यक्रम साल भर चलेगा। मुख्यमंत्री ने वन विभाग में नए भर्ती 36 कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
अभिनव थिएटर कांप्लेक्स जम्मू में हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि पौधरोपण को सरकारी कार्य न समझें, बल्कि इसे एक जिम्मेदारी की तरह निभाएं। पौधों को रोपने के साथ ही इनकी रक्षा भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने दुनिया भर में जलवायु में आ रहे बदलाव से पैदा होने वाले खतरों को लेकर भी चेताया। कहा कि इनसे लड़ने में पेड़ ही सहायक हो सकते हैं। उन्होंने पेड़ों के जरिए अपनी विरासत आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही। सभी से पर्यावरण जागरूकता के इस कार्यक्रम में भागीदार बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्थानीय युवाओं को ईको गाइड के रूप में करेंगे प्रशिक्षित
वन एवं पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने वन विभाग की ओर से ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। कहा कि पर्यटन को स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार सृजन का एक बड़ा जरिया बनाने की जरूरत है। इसके लिए स्थानीय युवाओं को ईको गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की योजना है। इस मौके पर वन विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा, पीसीसीएफ सुरेश कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में दिखा वन आधारित उत्पादों का विविध संसार
वन महोत्सव के शुभारंभ पर वन आधारित उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बांस से बने उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। औषधीय पौधों से बने उत्पादों को भी रखा गया था। नौशेरा की महिलाओं की ओर से बनाए गए चीड़ आधारित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

-
जनजातीय क्षेत्र के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा
जनजातीय क्षेत्रों तक भी स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक मोबाइल वैन को रवाना किया। इसमें सभी तरह की जांचों के साथ ही इलाज की सुविधा रहेगी। इन क्षेत्रों में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए पानी के चार टैंकरों को भी रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें