जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने वीरवार को पटनीटाॅप में पार्टी नेतृत्व का एक दिवसीय सम्मेलन बुलाया है। इसमें 60-70 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के लिए पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती श्रीनगर से राजमार्ग से पटनीटाॅप पहुंचेंगी। सम्मेलन में जम्मू कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विभिन्न चुनावों को देखते हुए यह सम्मेलन अहम है। इसमें पार्टी नेतृत्व को कई जिम्मेदारियों के साथ दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। लंबे समय बाद महबूबा जम्मू संभाग में किसी सम्मेलन में पहुंच रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते महबूबा कई महीनों से कश्मीर में ही सक्रिय रही हैं। ब्यूरो