फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को आर्थिक गति देने का काम कर रहे बिहार के लोग : शर्मा

विज्ञापन
कुंजवानी ​स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बिहार दिवस पर मंच पर मौजूद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत
विज्ञापन
- कुंजवानी स्थित चौधरी बैंक्वेट हाल में बिहार दिवस का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुंजवानी के चौधरी बैंक्वेट हाल में बिहार दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में बिहार मूल के लोग, श्रमिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा सहित बिहार से आए वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के आर्थिक विकास में बिहार मूल के श्रमिकों, लोगों का योगदान महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही बिहार दिवस के आयोजन की शुरूआत की थी। यह अब पूरे देश में मनाए जाने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक भारत,श्रेष्ठ भारत की अवधारणा हम लेकर चल रहे हैं। जम्मू कश्मीर की एकता के लिए उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों व बलिदान को याद किया। इस मौके पर संयोजक पूर्व मेयर बल्देव बिलोरिया,बिहार से आए विधायक मुरारी झा, जम्मू कश्मीर के संगठन मंत्री अशोक कोहली, विधायक डा. नरेंद्र सिंह रैना, विधायक विक्रम रंधावा,बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता अजिंदर शर्मा, जतिन तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें