फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट : कहीं तीन तो कहीं चार दिन से पानी नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। हाल यह है कि कुछ वार्डों में तीन तो कुछेक में चार दिन से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं, अब हड़ताल 72 घंटे बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौजूदा समय में 4 लाख से ज्यादा लोग पानी न आने से परेशान हैं। आगे भी हालत ऐसे ही रहे तो शहर में पेयजल संकट गहरा सकता है।
रविवार को लोग पानी न आने पर एप के जरिये टैंकरों की बुकिंग करते रहे मगर टैंकर नहीं पहुंचे। एप में तकनीकी खराबी के कारण बुकिंग नहीं हो पाई। बाद में लोगों ने बोतलबंद पानी पीकर प्यास बुझाई।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्थिति यह है कि 15 से ज्यादा वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पंपिंग साइट और पानी छोड़ने के लिए स्टाफ पर्याप्त नहीं है। पांच कर्मचारियों की जगह एक कर्मचारी तैनात है। इस कारण भी पूरे वार्ड कवर नहीं हो रहे हैं। इससे नल सूखे पड़े हैं।
पानी का समय घटा : अब शहर में पानी आने का समय घट गया है। जहां पर 45 मिनट पानी मिलता था अब 20 मिनट तक ही आपूर्ति हो रही है। घरों में लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है।
शहर में पंपिंग हाउसों में भी पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। जानकार न होने के कारण मशीनें बंद हो जा रही हैं। इन्हें दोबारा चलाने में दो घंटे लग रहे हैं। इस कारण भी अधिकांश वार्डों में आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें