नागरिक सचिवालय जम्मू में बुधवार को विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुला
जम्मू। नागरिक सचिवालय जम्मू में बुधवार को कई शिष्टमंडलों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात कर विकास, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा आदि मुद्दों पर चर्चा की। किश्तवाड़ से डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विकास व रोजगार के मुद्दों को सीएम के संज्ञान में लाया।
पाडर, दच्छन, अठोली, नागसेनी के लोगों ने समस्याओं को उजागर किया। शिक्षकों, डॉक्टरों व पैरामेडिक्स की कमी दूर करने के साथ स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों में विकास और बिजली परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। एक बैठक में पूर्व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने उमर से मुलाकात कर पेंशन लाभ में वृद्धि की मांग की। उन्होंने विधानसभा व सचिवालय परिसर में पूर्व विधायकों के सुचारु, परेशानी मुक्त प्रवेश के लिए निर्देश देने की भी मांग की।
इसके अलावा विधायक अरविंद्र गुप्ता और राजीव भगत भी मुख्यमंत्री से मिले और अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याएं बताईं। सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी निर्वाचन क्षेत्रों को समान रूप से देखती है। हर क्षेत्र में विकास गतिविधियों का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेेंगे। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों का त्वरित समाधान करने क वादा किया। ब्यूरो