- प्रदेश अध्यक्ष ने दिव्यांश शर्मा और सुधांशु बाली समेत समर्थकों का पार्टी में किया स्वागत
- कहा- युवाओं का बढ़ता जुड़ाव भाजपा की विचारधारा और मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास का प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा ने कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के विजन में मजबूत और विकसित जम्मू-कश्मीर का भविष्य देख रहे हैं। इसी विश्वास के चलते बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं।
शनिवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सत शर्मा ने दिव्यांश शर्मा (देव्यांश प्रधान), सुधांशु बाली और उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात की मौजूदगी में नए सदस्यों ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सत शर्मा ने कहा कि भाजपा का लगातार विस्तार जनता, विशेषकर युवाओं के पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, जनकल्याणकारी नीतियों और नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अरुण प्रभात ने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से युवा मोर्चा और भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नए सदस्यों से अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन व जनता के हित में काम करने की अपील की।