फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नितिन नवीन ने शेर-ए-डुग्गर प्रेमनाथ डोगरा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्या नितिन नवीन व अन्य। स्र
विज्ञापन
प्रजा परिषद के संस्थापक को बताया क्षेत्र में राष्ट्रवादी राजनीति का सबसे बड़ा वास्तुकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को प्रजा परिषद के संस्थापक शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित प्रेमनाथ डोगरा चौक पर स्थित प्रतिमा के समक्ष शीश नवाते हुए नवीन ने कहा, प्रेमनाथ डोगरा क्षेत्र में राष्ट्रवादी राजनीति के सबसे बड़े वास्तुकारों में से एक थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, पंडित प्रेमनाथ डोगरा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पूरी जिंदगी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए लगा दी। कहा, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया वही अनुच्छेद 370 की समाप्ति के आंदोलन का आधार बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हुए सांविधानिक बदलावों ने उन उम्मीदों को असल रूप दिया है जिनके लिए पंडित प्रेम नाथ डोगरा ने अपनी जिंदगी लगा दी थी। इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार, समान मौके और जबरदस्त विकास का दौर शुरू हुआ है। माैके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक युद्धवीर सेठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें