फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू को कैंपस नहीं, यूनिवर्सिटी चाहिए सांत्वना से काम नहीं चलेगा : भाजपा

विज्ञापन
एनएलयू कैंपस को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा, आरएस पठानिया और विक्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
पार्टी ने खारिज किया उमर सरकार का एनएलयू का एक कैंपस जम्मू को देने का प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा ने कश्मीर में खुलने वाली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) का केवल एक कैंपस जम्मू में दिए जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू उत्तर के विधायक शामलाल शर्मा ने कहा कि जम्मू को कैंपस नहीं विश्वविद्यालय चाहिए। केवल सांत्वना से काम नहीं चलेगा। उन्होंने एम्स से लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य प्रमुख संस्थानों तक जम्मू को अपना हक पाने के लिए लंबी लड़ाइयां लड़ने का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि उमर सरकार आधे-अधूरे सच और चुनिंदा नैरेटिव के सहारे चल रही है। भाजपा इसका पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

उधमपुर पूर्व के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने इस विवाद पर जम्मू-कश्मीर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एक्ट-2018 की धारा 3(1) का जिक्र किया, जो सरकार को एक या अधिक विश्वविद्यालय स्थापित करने का स्पष्ट अधिकार देती है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरे राज्य को केवल एक एनएलयू तक क्यों सीमित किया जा रहा है? उन्होंने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का उदाहरण दिया, जहां दो-दो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैं। महाराष्ट्र में तो इनकी संख्या तीन हैं। तर्क दिया कि जम्मू को एक स्वतंत्र संस्थान देने से इन्कार करने के पीछे न तो कोई कानूनी मजबूरी है और न ही कोई प्रशासनिक तर्क। जम्मू की कनेक्टिविटी, पहुंच, सुरक्षा का माहौल और जलवायु इसे एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान के लिए और भी उपयुक्त बनाती है। बाहू क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि जम्मू एक स्वतंत्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विकल्प के रूप में किसी कैंपस को स्वीकार नहीं करेगा। संस्थागत समानता, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें