फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधानसभा चुनाव के लिए पीडीपी ने कसी कमर, रणनीति पर मंथन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने जम्मू में की पहली बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद अब राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बाद क्षेत्रीय दल भी एक्शन मोड में आए रहे हैं। शनिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गांधीनगर में बैठक कर विधानसभा चुनावों को लेकर अपनाई जाने वाली रणनीति पर मंथन किया। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के यह पहली बैठक थी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद चौधरी ने की। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को जम्मू संभाग में जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने के साथ कैडर को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए। लोगों के बीच जाकर संवाद बढ़ाने व पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए कहा गया। बैठक में जम्मू ग्रामीण, शहरी व सांबा जिले के कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। पीडीपी प्रवक्ता विरेंद्र सिंह सोनू कहा कि बैठक में महासचिव अमरीक सिंह रीन, पार्टी के अतिरिक्त महासचिव सतपाल सिंह चाढ़क, जम्मू महिला विंग की अध्यक्ष सुरजीत कौर, जिला अध्यक्ष जम्मू के के शर्मा और वरिष्ठ नेता विजया डोगरा, चौधरी चुनी लाल और सोहित शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें