फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा और डाॅ. अंद्राबी ने वक्फ विधेयक को बताया क्रांतिकारी बदलाव वाला, अन्य संगठनों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। भाजपा व जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डाॅ. दरख्शां अंद्राबी ने वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों को क्रांतिकारी बदलाव वाला बताया, जबकि अन्य संगठनों ने इसका विरोध किया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स काॅन्फ्रेंस ने विधेयक को असांविधानिक व मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध बताते हुए इसे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा, इस विधेयक से गरीब मुस्लिमों को उनका पूरा हक मिलेगा। गरीब जनता के लिए वक्फ बना था, लेकिन इसमें धांधलियां हुईं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, यह विधेयक मुसलमानों को कमजोर करने के लिए बनाया गया है। मुझे भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि बीते 10-11 वर्षों से मुसलमानों की हत्या की जा रही है। मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। धर्मनिरपेक्ष ताकतों को देश को दूसरा म्यांमार बनने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करना होगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग मूकदर्शक बने रहेंगे, तो कोई भी देश में अराजकता को नहीं रोक सकता। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, वक्फ बिल को उचित ठहराने का यह पूरा नाटक है, जो वास्तव में मुसलमानों को शक्तिहीन करने का प्रयास करता है।
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के पांपोर से विधायक हसनैन मसूदी ने कहा कि यह मुसलमानों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है, उनसे उनकी शक्तियां छीनने का एक प्रयास है। सरकार को वक्फ का मकसद समझना चाहिए। हमारी पार्टी हमेशा इसका विरोध करती है और करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें