फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय मंत्री से जनजातीय समुदायों के विकास पर चर्चा

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात करते मंत्री जावेद राणा स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद राणा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात की। राणा ने प्रदेश में जनजातीय समुदायों के विकास को लेकर आ रही समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। प्रदेश सरकार की जनजातीय समुदायों बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता मांगी।
विज्ञापन

बैठक में जनजातीय मामले विभाग के सचिव प्रसन्ना रामास्वामी व उप सचिव भी मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर में जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए परिवर्तनकारी योजनाओं का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण व आर्थिक अवसरों तक पहुंच में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें